गुजरात आप नेता गोपाल इटालिया को महिला पर की गई अभद्र टिप्पणी के कारण पिछले दिनों पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था, जिसके बाद गुजरात से लेकर दिल्ली की सियासत गर्मा गई हैं। इसके साथ ही बीते दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब AAP ऑफिस के बाहर बीजेपी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। सभी कार्यकर्ता बस ही नारा दे रहे है। साथ ही उनके हाथों में बैनर भी है, जिसपर लिखा है- ‘हीरा बा का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान।’ ‘दिल्ली हो या हो गुजरात, आम आदमी पार्टी की एक पहचान, नारी का यह करते अपमान।’
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना
एक रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी द्वारा आप सरकार से मांग की गई है कि वो अपने पार्टी के नेता के खिलाफ कार्रवाई करे और उससे माफ़ी मंगवाए। इस बीच अब बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और आप पर हमला बोला है। उनका कहना था कि पहले इटली की रहने वाली एक महिला पीएम का अपमान किया करती थी। अब इटालिया पीएम की मां का अपमान कर रहा है। केंद्रीय मंत्री ने किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनका निशाना कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के तरफ था।
बता दें, अनुराग ठाकुर गुजरात दौरे पर थे, जहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा,’ कुछ साल पहले एक इटली वाली महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करती थी अब एक इटालिया उनकी मां का अपमान कर रहा है। हम और गुजरात वाले इस अपमान को बर्दाश्त नहीं कर सकते है। ये बिलकुल गलत है।’ इस मामले में खुद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दावा किया कि कोई भी जनप्रतिनिधि बिना अपने मुखिया के इजाजत के ऐसा बयान नहीं दे सकता है।
स्मृति ईरानी ने केजरीवाल पर साधा निशाना
एक रिपोर्ट के अनुसार स्मृति ईरानी ने अपने बयान में कहा, ‘ये लोग एक ऐसी बुजुर्ग महिला जिनकी उम्र अब 100 की हो गई है उनका अपमान सिर्फ इसलिए करते है, क्योंकि उसने एक ऐसे बेटे को जन्म दिया है, जो आज देश का प्रधानसेवक है और पूरी निष्ठा से देश की सेवा कर रहा है। केजरीवाल सब जानते है कि उनके नेताओं द्वारा किस तरह से हिंदू समाज का अपमान किया जाता है। अब इनके नेता ने प्रधानसेवक की 100 वर्षीय मां का अपमान कर दिया है, जिसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। ये सब बस राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है।’
केजरीवाल के आदेश पर बोला गया सबकुछ
वही, उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि, आप पार्टी में कोई भी प्रवक्ता या जनप्रतिनिधि बिना अरविन्द केजरीवाल के निर्देश पर एक शब्द नहीं बोलता। आपको यह शब्द भले ही गुजरात के किसी नेता का लगता हो, आदेश केजरीवाल का है। ये पहली बार नहीं है, जब किसी नेता ने पीएम मोदी का अपमान किया है।’


Download Android App
Download iOS App



