कोरोना वायरस से घबराएं नहीं, एहतियात बरतें लोग : अनुराग ठाकुर

Summary :

अनुराग ठाकुर ने कहा,एहतियात बरतने की जरूरत है, घबराने की नहीं।” सरकार ने पहले ही कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं।

देश में मंगलवार तक कोरोना वायरस (कोविड-19) के कुल 128 मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार और राज्य सरकारें सतर्क हो गई है। वहीं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि लोगों को कोरोना वायरस के मुद्दे को लेकर घबराना नहीं चाहिए, इसके बजाय सावधानी बरतनी चाहिए। 
वित्त राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों को सप्ताहांत में इस महामारी को लेकर लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए कहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा, “एहतियात बरतने की जरूरत है, घबराने की नहीं।” सरकार ने पहले ही कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं। सरकार ने सोमवार को यूरोपीय देशों और तुर्की से 18 से 31 मार्च तक एहतियात के तौर पर यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। 

कोरोना वायरस के प्रकोप बीच संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित नहीं होगी : प्रहलाद जोशी

सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात, कतर, ओमान और कुवैत से भारत आने वाले लोगों के लिए न्यूतम आइसोलेशन की अवधि को विस्तार देने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि निर्णय 18 मार्च से प्रभावी होगा। देश में कोरोना वायरस के मामलें बढ़कर 128 हो गए हैं। वहीं अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Desk Team