केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भविष्य का खाका तैयार करने के लिए सोमवार को सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों से आनलाइन चर्चा करेंगे। तोक्यो में हाल में संपन्न ओलंपिक और पैरालंपिक में देश की सफलता के बाद यह आनलाइन चर्चा होगी।
इस बातचीत के दौरान केंद्र सरकार के अहम कार्यक्रमों खेलो इंडिया और फिट इंडिया पर मुख्य रूप से चर्चा की जाएगी। इस बातचीत के दौरान ठाकुर राज्यों से अपील करेंगे कि वे शारीरिक रूप से सक्षम और पैरा खिलाड़ियों के लिए ग्रामीण और शहरी स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करें और साथ ही जमीनी स्तर प्रतिभा की पहचान में अहम भूमिका निभाए।
स्कूल स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और भारतीय स्कूल खेल महासंघ (एसजीएफआई) के समर्थन पर भी चर्चा की जाएगी। सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने के लिए कोष का पूल बनाने का अग्रह किया जाएगा जिसमें केद्र और राज्य सरकार दोनों कोष का योगदान देंगे।
फिलहाल 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 24 खेलों इंडिया राज्य सेंटर आफ एक्सीलेंस (केआईएससीई) जबकि देश के विभिन्न जिलों में 360 खेलो इंडिया केंद्र (केआईसी) खेले जा सकते हैं। ठाकुर साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अपील करेंगे कि वे केआईएससीई, केआईसी और साथ ही अकादमियां खोलने के लिए प्रस्ताव भेजें जिससे कि देश में खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत किया जा सके।


Download Android App
Download iOS App



