दैनिक पंजाब केसरी के सभी पाठकों और देशवासियों से हमारे पंजाब केसरी परिवार की तरफ से प्रार्थना है कि आप सभी हमारे प्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर रविवार सुबह 7 बजे से शाम 9 बजे घर के अन्दर रहते हुए जनता कर्फ्यू का पालन करें, कहीं बाहर न जाएं। शाम को 5 बजे से लेकर 5 बजकर 5 मिनट तक तालियां, थालियां, घंटियां बजाएं। ये उन लोगों को समर्पित होंगी जो कोरोना जैसी बीमारी का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। हमारे स्वास्थ्य के लिए काम कर रहे हैं। जब आप थालियां, घंटियां बजाएं तो अपनी फोटो खींचकर पंजाब केेसरी की ई-मेल, pnjkesri@gmail.com या मोबाइल नम्बर 9810107375 पर वाट्सएप पर भेजें। आपकी फोटो बुधवार के अंक में छापी जाएगी।
प्रधानमंत्री की अपील के अनुसार आने वाले कुछ सप्ताह हम सबके लिए परीक्षा की घड़ी हैं। हर किसी की चिंता स्वाभाविक है और हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है कि हम जिम्मेदारी से कर्त्तव्य निभाएं। गले मत मिलें, हाथ मत मिलाएं, एक स्थान पर ज्यादा लोग इकट्ठे न हों, बहुत जरूरी हो तो बाहर निकलें, नहीं तो घर में बैठकर नेट पर काम करें, क्योंकि आज नेट का जमाना है या कुछ दिन अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करें।
यह कर्फ्यू नहीं है, बल्कि care for your health है। आपके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए एक दायित्व है। आज हम संकल्प लें, स्वयं बचेंगे और दूसरों को भी बचाएंगे। हम स्वस्थ जग स्वस्थ के नियम पर चलेंगे। जब आज हम शाम 5 बजे सब तालियां, थालियां, घंटियां बजाएंगे, वह कोरोना महामारी के खिलाफ हमारी एकजुटता होगी। जय हिन्द, वंदे मातरम्।
-किरण शर्मा चोपड़ा


Download Android App
Download iOS App



