सिर्फ एक आवाज पर कार्रवाई के लिए तैयार है सेना : बिपिन रावत

Summary :

बिपिन रावत ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया है, पंचायत सदस्यों के मकान और स्कूल भवन जलाए हैं।

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का कहना है कि सेना सिर्फ एक आवाज पर कार्रवाई करने के लिए तैयार है और अब कभी ऐसी स्थिति पैदा नहीं होगी जब सेना 26/11 जैसे बड़े आतंकवादी हमले का मुकाबला ना कर सके। रावत ने कहा कि सेना अब सरकार से मिले निर्देशों के आधार पर कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

26/11 mumbai attack

बिपिन रावत ने कहा कि यदि हमसे कोई कार्रवाई करने को कहा गया तो हम तैयार हैं और हममें वह क्षमता है। ऐसे में कभी भी ऐसी कोई स्थिति नहीं होगी जहां आपके पास बड़े आतंकवादी हमलों से निपटने का विकल्प ना हो।

आपको बता दें कि रावत इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि यदि 26/11 जैसा कोई और हमला हुआ तो सेना की जवाबी कार्रवाई क्या होगी। घाटी में जवानों के सिर काटे जाने के संबंध में सवाल करने पर बिपिन रावत ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया है, पंचायत सदस्यों के मकान और स्कूल भवन जलाए हैं।

26/11 मुंबई हमले की 10वीं बरसी पर फडणवीस समेत कई गणमान्य लोगों ने शहीदों को किया याद

Desk Team