PM के अमेरिका रवाना होते ही राहुल गांधी ने कसा तंज, कहा- सिर्फ मित्रों के साथ मोदी सरकार

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को एक बार फिर घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर निशाना साधा कि मोदी सरकार सिर्फ मित्रों के साथ है। उन्होंने यह ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान किया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को एक बार फिर घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर निशाना साधा कि मोदी सरकार सिर्फ मित्रों के साथ है। उन्होंने यह ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान किया है। वह कई बार प्रधानमंत्री पर मित्रों के लिए काम करने का आरोप लगा चुके हैं। 
राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश अधिकार और आत्मसम्मान के लिए सत्याग्रह कर रहे किसान-मजदूर-विद्यार्थी के साथ है और वह हमेशा से देश के साथ हैं और रहेंगे। वह इससे पहले भी पीएम मोदी पर मित्रों के लिए काम करने का आरोप लगा चुके हैं। इससे पहले भी उन्होंने किसान आंदोलन का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि अपने व्यवसायी मित्रों के लिए पीएम किसानों को बलि का बकरा बनाना चाहते हैं। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिकी दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से 24 सितंबर को मिलेंगे। दोनों के बीच यह मुलाकात वॉशिंगटन में होगी। जनवरी 2021 में जो बाइडेन के अमेरिकी सत्ता संभालने के बाद यह पहला मौका होगा जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात आमने-सामने होगी। 

पीएम मोदी आज रात अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन पहुंच जाएंगे. पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे को लेकर व्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी किया गया है। राष्ट्रपति बाइडेन के हवाले से जारी बयान में व्हाइट हाउस ने कहा है कि हम पीएम मोदी की मेजबानी को लेकर खुश हैं।

Desk Team