असम : इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोच में ब्लास्ट , 8 से ज्यादा यात्री घायल

Summary :

असम के उदालगुड़ी में इंटरसिटी एक्‍सप्रेस के अंदर धमाका हुआ है। आपको बता दे कि इस धमाके में 8 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की खबर हैं। ये धमाका

असम के उदालगुड़ी में इंटरसिटी एक्‍सप्रेस के अंदर धमाका हुआ है। आपको बता दे कि इस धमाके में 8 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की खबर हैं। ये धमाका इंटरसिटी एक्‍सप्रेस के एक कोच में हुआ है। ये हरिसिंगा से ट्रेन छूटने के कुछ ही देर बाद यह ब्लास्ट हुआ।

ये ब्लास्ट रांगिया डिविजन के अंदर हरिसिंगा स्टेशन के करीब हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार , यह ब्लास्ट इंजन के बाद चौथे कोच में हुआ है।

MP में EVM पर घमासान, सरकारी मशीनरी संदेह के घेरे में

ब्लास्ट से कुछ देर पहले ही ट्रेन हरिसिंगा स्टेशन से यह ट्रेन शाम 6.54 बजे रवाना हुई थी और 3 किलोमीटर चलने के बाद ही यह ब्लास्ट हो गया। पुलिस इसे IED ब्लास्ट मान रही है।

andhra pradesh _blast

वही , डीआईजी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि एक पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। धमाका हरिसिंगा स्‍टेशन पर रंगिया-डेकारगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस में हुआ। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

Desk Team