उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के साथ ही आज उत्तराखंड और गोवा की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव के भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। याद रखें- पहले मतदान, फिर अन्य कोई काम!
— Narendra Modi (@narendramodi) February 14, 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए जारी मतदान में प्रदेशवासियों से बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा, ‘‘यूपी विधानसभा चुनाव-2022 के द्वितीय चरण के सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक अभिनंदन। मतदान अधिकार एवं कर्तव्य के साथ ही ‘राष्ट्रधर्म’ भी है। दंगा मुक्त एवं भय मुक्त नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा को अनवरत जारी रखने हेतु मतदान अवश्य करें।’’
उप : विधानसभा चुनाव-2022 के द्वितीय चरण के सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक अभिनंदन : CM योगी
आज उप्र में दूसरे चरण का चुनाव है।
उप्र के मेरे प्यारे बहनों-भाइयों,
विकास और उन्नति के लिए मतदान कीजिए।
उत्तरप्रदेश में एक नई राजनीति, जनता के मुद्दों वाली राजनीति के लिए अपना वोट डालिए।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 14, 2022
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए मतदान की अपील की। सपा प्रमुख ने ट्वीट कर लिखा, “जितना अधिक मतदान होगा, लोकतंत्र उतना अधिक बलवान होगा। मतदान करें!”
जितना अधिक मतदान होगा, लोकतंत्र उतना अधिक बलवान होगा।
मतदान करें!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 14, 2022
वोट डालने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, “मैं कोटोम्बी गांव में हूं और मैंने अपना वोट डाला है। मैं जनता से अपील करता हूं कि बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर आएं। बीजेपी सरकार का काम सबके सामने है। उत्पल पर्रिकर (निर्दलीय) और माइकल लोबो (कांग्रेस) नहीं जीतेंगे, क्योंकि बीजेपी बहुमत के साथ आ रही है।”



Download Android App
Download iOS App



