‘भारत जोड़ो यात्रा’ से BJP पर वार! जयराम रमेश बोले- राहुल के नेतृत्व में शुरू व्यापक यात्रा, 14km का तय होगा सफर

Summary :

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत राहुल गांधी ने पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ केरल के मलप्पुरम जिले से मंगलवार को पदयात्रा फिर शुरू की।

बीतें कई सालों से कांग्रेस पार्टी का वर्चस्व लगभग खत्म सा हो गया क्योंकि 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा के आने के बाद से ही कांग्रेस का खेल खत्म सा हो गया हैं। इसलिए अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की हैं। बीतें, कई दिनों से चल रही यह व्यापक यात्रा ने कई जनता को एक सूत्र के धागे में पिरोकर रख दिया, इसी को लेकर मंगलवार को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को मजबूत करने के लिए सैकड़ों कार्यकताओं और समर्थकों के साथ केरल के मलप्पुरम जिले से इस यात्रा की शुरूआत की हैं। 
जयराम रमेश ने ट्वीट करके कही यह बड़ी बात

यात्रा राज्य के इस उत्तरी जिले के पुलमंथोल जंक्शन से सुबह शुरू हुई, जो सोमवार को पलक्कड जिले के कोप्पम में रोकी गई थी।
वायनाड से सांसद गांधी के दिन में यहां किसानों से बातचीत करने की उम्मीद है। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव तथा प्रभारी (संचार) जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत जोड़ो यात्रा के 20वें दिन की शुरुआत मलप्पुरम जिले के एक सजे हुए पुल से की। आज सुबह 14 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा और दोपहर में राहुल गांधी निकटवर्ती इलाकों में किसानों से बातचीत करेंगे। मौसम अभी तक अच्छा है और नज़ारे भी बेहतरीन हैं।’’ कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर लंबी और 150 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और यह जम्मू-कश्मीर में संपन्न होगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 10 सितंबर की शाम को केरल पहुंची थी। एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचने से पहले यह 19 दिनों में केरल के सात जिलों से गुजरते हुए 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

Desk Team