करीना कपूर नहीं बल्कि टीवी की ये अदाकारा थी लाल सिंह चड्ढा के लिए आमिर खान की पहली पसंद

Summary :

टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह ने हाल ही ‘मिडल क्लास लव’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है। ईशा सिंह ने बताया कि उन्होंने ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए भी ऑडिशन दिया था और आमिर को पसंद आया था। पर बाद में वह रोल करीना कपूर को मिल गया।

आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढ़ा का विरोध रिलीज से पहले से ही शुरु हो गया था
और इसका असर फिल्म की रिलीज पर भी देखने को मिला। बॉक्स ऑफिस पर लाल सिंह चड्ढा
बुरी तरह फ्लॉप रही। इस फिल्म में आमिर खान 
के साथ करीना कपूर लीड रोल में थी। मगर क्या आप क्या जानते है कि इस फिल्म
के आमिर खान की पहली पसंद करीना कपूर नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह थी।

Aamir Khan says 'we got saved' after averting Laal Singh Chaddha clash with  KGF: Chapter 2 : Bollywood News - Bollywood Hungama

टीवी सीरियल इश्क का रंग सफेद से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली ईशा
सिंह ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए ऑडिशन दिया था। जो आमिर को पसंद आया था। इस
बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया। दरअसल, ईशा
सिंह ने फिल्म मिडल क्लास लव से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। मगर वो मिडल क्लास
लव से पहले लाल सिंह चड्ढा से अपना डेब्यू करने वाली थी।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ईशा ने बताया कि “मैंने ‘मिडल क्लास लव‘ से पहले कई फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया था।
मैंने
‘लाल सिंह चड्ढा‘ के लिए भी ऑडिशन
दिया था। शुरुआत में वो लोग फिल्म के लिए एक न्यूकमर की तलाश में थे। मैंने उसके
लिए ऑडिशन दिया था। किसी ने मुझे बताया कि आमिर खान को मेरा ऑडिशन बहुत पसंद आया
था। हालांकि इसके लिए बात नहीं बनी। फिर मैं उनसे अलग प्रोजेक्ट के लिए मिली।
”

लाल सिंह चड्ढा के लिए दिए अपने ऑडिशन को लेकर ईशा ने आगे कहा कि “मैंने 3 सीन किए थे और मुझे बहुत मजा आया था। मैंने ‘फॉरेस्ट गम्प‘ देखी है और मुझे
यह बहुत पसंद आई थी। मुझे लगता है कि मैंने अच्छा ऑडिशन दिया था पर शायद यह अच्छा
नहीं था। मेरे पापा मुझे ऑडिशन देते हुए देख रहे थे और मैं बहुत नर्वस थी। जब भी
पापा सेट पर होते हैं तो मैं नर्वस हो जाती हूं। हालांकि वह बहुत कूल हैं और
उन्हें मेरे काम से प्यार है।
”

Laal Singh Chaddha' Review: Forrest Gump in India - The New York Times

वहीं लाल सिंह चड्ढ़ा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘लाल सिंह चड्ढा‘ नहीं चली, कोई बात नहीं। बाद में
मुझे पता चला कि वह रोल करीना मैम कर रही हूं। मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता है।
मेरे लिए यही बहुत बड़ी बात है कि मैंने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया और मेकर्स ने
यह सोचा कि मैं आमिर खान के ऑपोजिट साइन किए जाने के लायक हूं
, मेरे लिए यही बड़ी बात है।’

 

Desk Team