अयोध्या : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने की सरयू आरती, बोले – श्रेय नहीं, राम मंदिर की तारीख चाहिए

Summary :

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार से विवादित श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की तारीख का ऐलान करने की मांग की है।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार से विवादित श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की तारीख का ऐलान करने की मांग की है।

उद्धव ठाकरे ने शनिवार को परिवार संग सरयू तट के किनारे लक्ष्मण किला मंदिर के मैदान में कलश पूजन, सम्मान समारोह एवं आशीर्वाद उत्सव के बाद एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा ‘‘ केन्द्र में पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार को मैं जगाने आया हूँ कि वह मंदिर निर्माण की तारीख का ऐलान करे। मैं अपने पिता की प्रेरणा से अयोध्या में पहली बार रामलला का दर्शन करने आया हूं। आप लोगों को विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आगे भी बार-बार अयोध्या आता रहूंगा। मेरे आने का मकसद कुंभकरणी नींद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार जगाना है। ’’

चुनाव से पहले राम मंदिर मुद्दा उठाने पर मायावती ने की BJP-शिवसेना की कड़ी आलोचना

उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार बगैर देरी किये राम मंदिर निर्माण की तारीख रामभक्तों को बताये। उन्होंने कहा ‘‘ हिन्दुत्व हमारी सांसों में है। मैं अयोध्या में राजनीति करने नहीं आया हूँ। आज का दिन हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण है यहां हजारों साधु संतों ने हमें आशीर्वाद दिया है। हम सबका कर्तव्य है जहां रामलला विराजमान हैं वहां भव्य मंदिर का निर्माण हो और यह सभी हिन्दू चाहते हैं कि मंदिर बने।’’

शिवसेना प्रमुख ने कहा कि कुम्भकर्ण सिर्फ रामायण में ही नहीं था जो छह महीना सोता था और छह महीना जागता था। आज के समय में भी केन्द्र की सरकार पिछले साढ़ चार सालों से सोयी हुई है। मैं उन्हें जगाने आया हूँ। जो वादा करता है, वचन देता है उसे पूरा करता है और वही हिन्दू है। चलो हम सब मिलकर राम मंदिर बनायें।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि मंदिर का निर्माण जब हो जायेगा तो मैं रामभक्त बनकर रामलला का दर्शन करने आऊंगा। निवर्तमान अटल बिहारी सरकार को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय भाजपा की मिलीजुली सरकार थी जो बहुत ही कठिन था मंदिर बनने के लिये लेकिन वर्तमान की भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत में है। वह अध्यादेश लाये या कानून बनाये शिवसेना पूर्ण रूप से उसका समर्थन करेगी।

अयोध्या में बने माहौल को देख सेना भेजी जानी चाहिए

शिवसेना नेता ने कहा कि राम मंदिर का मामला श्रद्धा से जुड़े है जिसे अदालत में तौला-मापा नहीं जा सकता। मैं केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार को भूली हुई बातों को याद दिलाने के लिये आया हूँ। आप मंदिर बनाओ सभी हिन्दू कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे। सभा को सम्बोधित करने के बाद शाम को सरयू के तट नये घाट पर सरयू आरती की।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि कल सुबह विवादित श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन करने के बाद अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ मंदिर पर माथा टेंकेगे।

राजनीति उद्धव मंदिर तीन अंतिम अयोध्या इस अवसर पर श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष मणिरामदास छावनी के महंत नृत्यगोपालदास ने कहा कि आप सब मंदिर निर्माण के लिये आगे आयें मुझे खुशी होगी।

शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि शिवसेना प्रमुख का संकल्प है कि सभी साधु संतों के आशीर्वाद से मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो। उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि व पुत्र आदित्य ठाकरे ने सम्मान समारोह एवं आशीर्वाद उत्सव, वेद मंत्रों के माध्यम से चरण पादुका, कलश, गौरी, गणेश, रामचरित मानस का पूजा अर्चना व तीन ब्राह्मण कन्याओं महागौरी, महाकाली, महासरस्वती का पूजन किया।

इस अवसर पर शिवसेना के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनिल सिंह ने ठाकरे को चाँदी का ईंट भेंट किया जिसका पूजन उद्धव ठाकरे ने करने के बाद श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को सौंपा कि जब मंदिर का निर्माण शुरू हो तो उसमें इसका प्रयोग किया जाय।

इस अवसर पर लक्ष्मण किला के महन्थ मैथिली रमण शरण, पुजारी सत्येन्द, दास, गुरू सदन के महन्त सियाकिशोर शरण, श्रीरामवल्भकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, महन्त नारायणाचारी, म. सीताराम त्यागी, म. रामप्रकाश दास, स्वामी छविराम दास, म. जयराम दास, स्वामी दिलीप दास त्यागी, म. बृजमोहन दास, म. रामानन्द दास, म. अवध किशोर शरण, महन्त रामलोचन शरण, म. अंजनी शरण, म. अर्जुन दास, म. केशवदास, म. परशुराम दास, जगद्गुरू राम दिनेशाचार्य, भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Desk Team