Bageshwar Dham:धीरेन्द्र शास्त्री ने प्रवचन फीस का किया खुलासा, कहा-दक्षिणा में महंगी वस्तु भी स्वीकार

Summary :

बागेश्वर धाम के पंडित या कहे संत धीरेन्द्र शास्त्री आजकल चर्चा का विषय बने हुए है। उनके अजीबों-गरीब बयान भी खूब सुर्खियों बटोरते है।

बागेश्वर धाम के पंडित या कहे संत धीरेन्द्र शास्त्री आजकल चर्चा का विषय बने हुए है। उनके अजीबों-गरीब बयान भी खूब सुर्खियों बटोरते है। ऐसे में अब धीरेन्द्र शास्त्री ने खुल कर दक्षिणा पर बात की है। बता दें अचानक विवादों और चर्चाओं में आए छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री ने अब कहा है कि वह अपने दरबार में बैनर लगाते हैं और माइक पर लोगों से यह भी कहते हैं कि वह कोई शुल्क नहीं लेते हैं।
दक्षिणा में महंगी वस्तु भी धीरेन्द्र शास्त्री करते है स्वीकार 
 इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कई बार उनके शिष्य गुरु परंपरा के नाम पर उन्हें दान देते हैं। सूत्रों के अनुसार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने भक्तों से घर, फ्लैट, घोड़ा, गाड़ी मांगने के बारे में कहा कि ‘हम भक्तों से दक्षिणा लेते हैं, और दक्षिणा लेना बुरा नहीं है। आगे उन्होंने कहा कोई कुछ देता है तो हम उसे गुरु मान लेते हैं। हम उस परंपरा से ताल्लुक रखते हैं जहां अंगूठा भी गुरु को दान कर दिया जाता है। यदि कोई अपने को मेरा शिष्य मानता है, मैं उसका गुरु हूं। आगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ये भी खा डाला कि भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ होना चाहिए और  एक बार हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाने के बाद, हम अखंड भारत की मांग करेंगे। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी कमाई को लेकर भी बात की और कहा  हमारी कोई फिक्स इनकम नहीं है क्योंकि हमारी कोई कंपनी या बिजनेस नहीं है। हमारे पास करोड़ों सनातनियों का प्रेम है, लाखों करोड़ों लोगों का आशीर्वाद है, हजारों संतों का आशीर्वाद है। आए दिन शास्त्री खूब चर्चा में रहते है साथ ही साथ उन्हें जनता का खूब प्यार भी मिल रहा है। ितं यही नहीं उनका हर एक बयान नए विवाद को भी जन्म देता है। 

Desk Team