आयकर विभाग के रडार पर BBC…दिल्ली-मुंबई दफ्तर में ‘सर्वे ऑपरेशन’ जारी, कांग्रेस ने लगाया ये आरोप

Summary :

आयकर विभाग ने मंगलवार को कर चोरी की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में एक ‘सर्वे ऑपरेशन’ चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आयकर विभाग ने मंगलवार को कर चोरी की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में एक ‘सर्वे ऑपरेशन’ चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रसारक द्वारा 2002 के गुजरात दंगों और भारत पर दो-भाग के वृत्तचित्र को प्रसारित करने के कुछ सप्ताह बाद यह औचक कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि विभाग कंपनी के कारोबारी परिचालन और उसकी भारतीय इकाई से जुड़े दस्तावेजों पर गौर कर रहा है। एक सर्वे के तहत, आयकर विभाग केवल कंपनी के व्यावसायिक परिसर की ही जांच करता है और इसके प्रवर्तकों या निदेशकों के आवासों और अन्य स्थानों पर छापा नहीं मारता है।
कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाए ये आरोप 

वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और इसे अघोषित आपातकाल करार दिया। केंद्र पर आरोप लगाया जा रहा है कि आयकर विभाग की कार्रवाई बदले की भावना से की जा रही है। बता दें कि ब्रिटिश न्यूज़ एजेंसी बीबीसी (BBC) की डॉक्टूमेंट्री “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” बीते दिनों काफी चर्चा में रही है। दरअसल इस डॉक्टूमेंट्री में गुजरात में हुए 2002 के दंगों और उस समय के राजनीतिक हालातों को दर्शाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए ही इस डॉक्टूमेंट्री को बनाया गया था। हालांकि केंद्र सरकार ने बाद में डॉक्टूमेंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। 

Desk Team