BBC की बढ़ती जा रही मुश्किलें, विदेशी फंडिंग मामले में FEMA के तहत BBC पर हुआ केस दर्ज

Summary :

जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ‘बीबीसी इंडिया’ के खिलाफ विदेशी फंडिंग मामले में कथित तौर पर अनियमितता बरतने के आरोप में FEMA के तहत केस दर्ज किया है

ब्रिटेन की प्रसारक कंपनी ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ‘बीबीसी इंडिया’ के खिलाफ विदेशी फंडिंग मामले में कथित तौर पर अनियमितता बरतने के आरोप में FEMA के तहत केस दर्ज किया है।
FEMA के तहत BBC पर हुआ केस दर्ज 
BBC की बढ़ी मुश्किलें, विदेशी फंडिंग में अनियमितता को लेकर ED ने दर्ज किया  केस
जांच एजेंसी के एक अधिकारिक सूत्र ने ‘बीबीसी इंडिया’ के खिलाफ केस दर्ज किए जाने को लेकर आज गुरुवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा विनिमय में कथित उल्लंघन के लिए बीबीसी इंडिया के खिलाफ फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (Foreign Exchange Management Act, FEMA) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Desk Team