एक तरफ देश में बढती बेरोजगारी से लोग बेहद परेशान हैं लोग कोरोना जैसी महामारी से अभी तक उबर नहीं पाए है। आप जानते ही हैं कि कोरोना के दौरान लाखों लोगों ने नौकरियां गवाई। लेकिन ये सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है।
हाल ही में फेसबुक ने कई लोगों को नौकरी से निकाल दिया।
जिसके बाद ई कामर्स अमेजोन कंपनी अमेरिका में लोगों को नौकरी से निकलाने की तैयारी शुरु कर रही है। अमेज़न के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंडी जेसी ने अपने कर्मचारियों के नाम लिखे एक नोट में इसकी जानकारी दी है।
18 जनवरी से मिलेगी सूचना
18 जनवरी से सूचना मिलना शुरू हो जाएगी। बता दें अमेज़न ने इससे पहले नवंबर में सूचना दी थी कि वह लागत कम करने के लिए अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगा। एंडी जेसी ने कहा है। हम इस क़दम से प्रभावित लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। हम अपने कर्मचारियों को एक पैकेज़ दे रहे हैं। जिसमें आर्थिक मदद और ट्रांज़िशनल हेल्थ इंश्योरेंस के साथ-साथ दूसरी कंपनियों में नौकरी तलाशने में मदद देना शामिल है।
अमेज़न ने नई हायरिंग पर भी लगाई रोक
इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि अमेज़न इससे पहले भी अर्थव्यवस्था के ख़राब दौरों से उबरने में कामयाब रही है और आगे भी ऐसा करते रहेंगे। आप सभी जानते है की दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी का कारोबार दुनिया के कई देशों में फैला हुआ है।अमेरिका से लेकर भारत और यूरोप के तमाम देशों में अमेज़न के आफिस है लाखों कर्मचारी है। लेकिन कंपनी ने अब तक ये नहीं बताया है कि उसके इस कदम का असर किन देशों के कर्मचारियों पर पड़ेगा।
अमेज़न इससे पहले ही अपने यहां लोगों को नौकरी देने की प्रक्रिया को अस्थाई तौर पर रोक चुका है।
व्यापारिक इकाइयों को भी किया बंद
इसके साथ ही अमेज़न ने अपने वेयरहाउस में विस्तार की योजनाओं को रोकने के साथ चेतावनी दी है कि उसने महामारी के दौरान ज़रूरत से ज़्यादा लोगों को नौकरियां दी हैं। बता दें अमेज़न ने इससे पहले अपनी कुछ व्यापारिक इकाइयों को भी बंद किया है जिसमें पर्सनल डिलिवरी रोबोट जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। हालांकि लोगों की नौकरियां जाने के बाद परेशानियां और बढेगी। कंपनी को इस पर भी विचार करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



