सम्बोधन से पहले राहुल ने पूछा, क्या बोलना है?, BJP ने Video जारी कर कांग्रेस नेता पर बोला हमला

Summary :

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख और पार्टी नेता अमित मालवीय ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है।

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख और पार्टी नेता अमित मालवीय ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। बीजेपी नेता द्वारा जारी वीडियो में राहुल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह उनसे पूछ रहे हैं कि आज किस टॉपिक पर बोलना है, क्या बोलना है? 
अमित मालवीय द्वारा शेयर किए गए वीडियो में राहुल गांधी एक कमरे में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में राहुल गांधी पूछ रहे हैं कि, “क्या बोलना है, मुझे वास्तव में क्या कहना है?” दावा किया जा रहा है कि वीडियो तेलंगाना में किसानों के एक कार्यक्रम को राहुल द्वारा संबोधित करने से पहले का है।


अमित मालवीय ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “कल (शुक्रवार), राहुल गांधी तेलंगाना में अपनी रैली से पहले पूछते हैं कि थीम क्या है, क्या बोलना है? ऐसा तब होता है जब आप निजी विदेश यात्राओं और नाइटक्लबिंग के बीच राजनीति करते हैं। हकदारी की ऐसी अतिरंजित भावना।”

बीजेपी नेता इस ट्वीट के बहाने उस वायरल वीडियो का जिक्र कर रहे थे जिसमें राहुल गांधी नेपाल के काठमांडू के एक लोकप्रिय नाइट क्लब में देखे गए थे। राहुल गांधीसोमवार को नेपाल की राजधानी में अपनी पत्रकार मित्र सुम्निमा उदासी की शादी में शामिल होने के लिए मैरियट होटल में थे। गौरतलब है कि मालवीय अक्सर राहुल की विदेश यात्राओं को लेकर हमलावर रहते हैं। 

Desk Team