12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए गोल्डन मौका! इन 7 कोर्स से मिलेगी ₹1 लाख+ महीने की सैलरी!

Summary :

Best Career Options After 12th:  हर छात्र 12वीं कक्षा पूरी करने के बाद अपने करियर को लेकर असमंजस में रहते हैं। आज के समय में अच्छे कोर्स का चुनाव न सिर्फ आपका बेस्ट करियर बनाएगा, बल्कि लाखों रुपये की सैलरी भी दिला सकता है। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के छात्र अपने इंटरेस्ट और क्षमता के अनुसार कोर्स चुनकर अच्छा भविष्य बना सकते हैं। आइये जानते हैं, 12वीं कक्षा पास करने के बाद किए जाने वाले उन कोर्स के बारे में जो बेहतरीन नौकरी दिला सकते हैं। Best Courses after 12th 2025: 12वीं के बाद करें ये कोर्स 1. इंजीनियरिंग आज…

Best Career Options After 12th

Best Career Options After 12th:  हर छात्र 12वीं कक्षा पूरी करने के बाद अपने करियर को लेकर असमंजस में रहते हैं। आज के समय में अच्छे कोर्स का चुनाव न सिर्फ आपका बेस्ट करियर बनाएगा, बल्कि लाखों रुपये की सैलरी भी दिला सकता है। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के छात्र अपने इंटरेस्ट और क्षमता के अनुसार कोर्स चुनकर अच्छा भविष्य बना सकते हैं। आइये जानते हैं, 12वीं कक्षा पास करने के बाद किए जाने वाले उन कोर्स के बारे में जो बेहतरीन नौकरी दिला सकते हैं।

Best Courses after 12th 2025: 12वीं के बाद करें ये कोर्स

Best Career Options After 12th
12वीं के बाद करें ये कोर्स (Image- Social Media)

1. इंजीनियरिंग

आज भी कई छात्रों की पहली पसंद इंजीनियरिंग ही है। कंप्यूटर साइंस, आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस जैसे ब्रांच में इसपर हाई पैकेज मिलता है। माइक्रोसाॅफ्ट, गूगल और एप्पल जैसी कई बड़ी कंपनियां हाई पैकेज पर जॉब ऑफर करती हैं।

2. मेडिकल

अगर आपने बायोलॉजी पढ़ी है और डॉक्टर बनने का सपना है। तो MBBS, BDS और BAMS जैसे कोर्स कर सकते हैं। ये कौसर सम्मानजनक है और इसमें हाई पैकेज सैलरी भी मिलती है। मेडिकल कोर्स करने के बाद आप किसी प्राइवेट या सरकारी हॉस्पिटल में जॉब कर सकते हैं। इसके अलावा आप खुद का क्लिनिक भी खोल सकते हैं।

3. लॉ (LLB)

अगर आप थोड़ा-बहुत कानून की समझ रखते हैं और बोलने में माहिर हैं, तो आप लॉ कोर्स सेलेक्ट कर सकते हैं। 12वीं पास करने के बाद इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स (BA LLB) करके आप वकील, जज या कॉर्पोरेट लॉयर बन सकते हैं।

Best Career Options After 12th
12वीं के बाद करें ये कोर्स (Image- Social Media)

4. पत्रकारिता

अगर आप देश-विदेश की खबरों, लेखन और संवाद में रूचि रखते हैं, तो पत्रकारिता को चुन सकते हैं। इसके लिए आपको बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) और पब्लिक रिलेशन कोर्स कर सकते हैं। इससे आप किसी प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल में काम कर सकते हैं।

5. फैशन डिजाइनिंग

आप क्रिएटिव माइंड के हैं, तो फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर सकते हैं। आज इसमें नाम और पैसा दोनों है। फैशन टेक्नोलॉजी से जुड़े छात्रों के लिए सरकारी संस्थानों और हैंडलूम बोर्ड में भी जॉब के अवसर मिलते हैं।

6. होटल मैनेजमेंट

आपकी रूचि होटल मैनेजमेंट करने की है, तो आप इसे चुन सकते हैं। इसके लिए आपको होटल मैनेजमेंट में बैचलर डिग्री (BHMC) या डिप्लोमा कोर्स करना होगा। इसके बाद आप होटल, एयरलाइंस, क्रूज़ शिप या रिसॉर्ट में काम कर सकते हैं।

7. डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

आज के दौर में डेटा साइंस, मशीन लर्निंग और AI से जुड़े कोर्स की डिमांड बहुत ज्यादा है। इस क्षेत्र में रोबोटिक्स इंजीनियर, मशीन लर्निंग इंजीनियर और डेटा साइंटिस्ट जैसी पोस्ट के लिए टेक कंपनियां अच्छे पैकेज पर जॉब ऑफर करती हैं।

यह भी पढ़ें: Children’s Day के लिए ऐसे तैयार करें सरल और Powerful Speech, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल!

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।