मशहूर भजन गायक विनोद अग्रवाल ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका मथुरा के अस्पताल में निधन हो गया है। मंगलवार सुबह 4 बजे उन्होेंने अंतिम सांस ली। विनोद अग्रवाल के लीवर में इंफेक्शन की शिकायत होने के बाद उन्हें रविवार शाम को नयति मेडीसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शरीर के कई अंग खराब हो जाने के कारण उनका निधन हो गया।
नयति मेडिसिटी की डायरेक्टर ने बताया कि वो दो दिन से वेंटिलेटर थे उनके अंग पूरी तरह से काम नहीं कर पा रहे थे। उनकी लागातार हालत नाजुक होती जा रही थी। बता दें कि मशहूर भजन गायक ने वृन्दावन के पुष्पांजलि बैकुंठ अपार्टमेंट में अपना आवास बना रखा था। विनोद अग्रवाल का जन्म 6 जून 1955 को दिल्ली में हुआ था।
जानकारी के लिए बता दें कि भजन गायक विनोद अग्रवाल की शादी कुसुमलता अग्रवाल से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं जतिन और शिखा। दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है। आपको बता दें कि महज 12 वर्ष की आयु में विनोद अग्रवाल ने भजन गायन और हार्मोनियम बजाना सीख लिया। उनके भजन देश में ही नहीं विदेशों में भी सुनते जाते हैं। विनोद अग्रवाल के देश-विदेश में 1500 से अधिक लाइव कार्यक्रम हो चुके हैं। उन्होंने ब्रिटेन, इटली, सिंगापुर, स्विटजरलैंड, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, आयरलैंड, दुबई समेत कई देशों में सफल कार्यक्रम किए।


Download Android App
Download iOS App



