Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो यात्रा' से पहले यात्रा एंथम का किया विमोचन - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले यात्रा एंथम का किया विमोचन

‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो गीत लॉन्च किया गया है। इस गीत को सोमवार को हिंदी में जारी किया गया। इसे अन्य भाषाओं में भी जारी किया जाएगा

 ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो गीत लॉन्च किया गया है। इस गीत को सोमवार को हिंदी में जारी किया गया। इसे अन्य भाषाओं में भी जारी किया जाएगा और इस गीत की प्रमुख पंक्ति एक तेरा कदम, एक मेरा कदम, मिल जाए जुड़ जाए अपना वतन है। कांग्रेस नेता जयराम ने गीत विमोचन के दौरान कहा कि, बीते कल महंगाई पर रैली हुई और आज राहुल जी गुजरात में हैं। परसों से यात्रा शुरू होगी, कुछ दिन पहले यात्रा का लोगो व अन्य चीजें लॉन्च की थीं। भारत जोड़ो यात्रा का लाइव प्रसारण होगा। राहुल जी जब किसानों, मछुआरे व अन्य लोगों से बात करेंगे तो वह लाइव चलेगा।
वही, उन्होंने कहा , आज गीत का हिंदी में विमोचन हो रहा है, आगामी दिनों में विभिन्न राज्यों की भाषा के मुताबिक इस गीत का विमोचन होगा। भारत जोड़ो इसलिए जरूरी क्योंकि भारत टूट रहा है। क्यों टूट रहा है? इसके तीन कारण हैं। पहला आर्थिक विषमताएं, दूसरा राजनितिक केंद्रीयकरण और संस्थाओं का दुरूपयोग और तीसरा सामाजिक ध्रुवीकरण। 7 सितंबर को राहुल गांधी यात्रा से पहले सुबह 7 बजे श्रीपेरुमबुदुर स्तिथ राजीव गांधी मेमोरियल जाएंगे। इसके बाद कन्याकुमारी के गांधी मंडपम में एक सर्व धर्म प्रार्थना सभा होगी जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन राहुल गांधी को तिरंगा सौंपेंगे और गांधी मंडपम से कुछ दूर स्थित सभास्थल तक सभी नेता पैदल जाएंगे।
118 नेता करेंगे पदयात्रा
इसके बाद दोपहर 3 बजे राहुल गांधी विवेकानंद स्मारक शिला, तिरुवल्लुवर मेमोरियल और कामराज मेमोरियल पहुंचेंगे और शाम 5 बजे एक सभा होगी, जहां से यात्रा शुरू करने का औपचारिक एलान कर दिया जाएगा। अगले दिन यानि 8 सितंबर को विवेकानंद इंस्टीट्यूट से सुबह 7 बजे से पदयात्रा शुरू होगी। यह पदयात्रा सुबह 3 घंटे चलेगी और फिर शाम 3:30 से 6:30 तक सभी यात्री यात्रा करेंगे, हर दिन रोज करीब 21 किलोमीटर की यात्रा होगी।
भारत जोड़ो यात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और 18 दिन केरल में रहने के बाद 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यात्रा कर्नाटक में 21 दिन चलेगी। भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होगी और 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। यात्रा में कांग्रेस का झंडा नहीं दिखेगा। इसके बजाए तिरंगा दिखेगा। यात्रा का मकसद समाज से नफरत खत्म करना बताया गया है। यात्रा के दौरान कुल 3,500 किलोमीटर लंबा सफर होगा। यह करीब 150 दिनों तक चलेगी। यात्रा में कुल 118 नेता पदयात्रा करेंगे। इसके अलावा अन्य यात्रीगण मौजूद रहेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।