भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब नए कदम बढ़ाने की तैयारी में है।बता दें कि आज राहुल गांधी मेघालय और नगालैंड के दौरे पर हैं। वह शिलांग में एक रैली को संबोधित करेंगे। पूर्वोत्तर के अपने दौरे के बाद राहुल गांधी इन राज्यों में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने भाजपा पर कई हमले किए
आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मंगलवार को नागालैंड में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कई हमले किए और कहा कि पार्टी और उसके सहयोगियों ने राज्य को लूटा है। खड़गे ने कहा, “पिछले 20 सालों से नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और बीजेपी ने नगालैंड को लूटा है। अब समय आ गया है कि लोगों को न्याय मिले और ऐसी सरकार हो जो लोगों के लिए काम करे।”

इससे पहले राहुल गांधी त्रिपुरा में पार्टी के लिए प्रचार करने से गायब थे। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान हुआ था। अब तक, कांग्रेस के शीर्ष नेता त्रिपुरा के तीन पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव प्रचार से अनुपस्थित रहे हैं। हालांकि, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नागालैंड में केवल एक चुनावी रैली को संबोधित किया है।


Download Android App
Download iOS App



