भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची, राहुल गांधी ने दी पूर्व प्रधानमंत्रियों को श्रद्धांजलि - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची, राहुल गांधी ने दी पूर्व प्रधानमंत्रियों को श्रद्धांजलि

भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस को खूब समर्थन मिल रहा है जिसके बाद यात्रा दिल्ली आ पहुंची है। यात्रा के दिल्ली दाखिल होते ही राहुल भारत के प्रधानमंत्री रह चुकें नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री की समाधियों के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता रहे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गांधी सबसे पहले अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की समाधि ‘वीर भूमि’ गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने इंदिरा गांधी की समाधि ‘शक्ति स्थल’, नेहरू की समाधि ‘शांति वन’, लाल बहादुर शास्त्री की समाधि ‘विजय घाट’, महात्मा गांधी की समाधि राजघाट और वाजपेयी की समाधि ‘सदैव अटल’ जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके अलावा राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की समाधियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की भावना के तहत प्रमुख नेताओं की समाधियों पर जा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
गांधी परिवार से पहली बार वाजपेयी समाधि पहुंचे राहुल
गांधी परिवार का कोई सदस्य या कांग्रेस का कोई शीर्ष नेता पहली बार वाजपेयी की समाधि पर पहुंचा है। वाजपेयी की 25 दिसंबर को जयंती थी। कांग्रेस के अनुसार, पहले राहुल गांधी का शनिवार शाम ही इन नेताओं की समाधियों पर जाने का कार्यक्रम था, लेकिन पदयात्रा पूर्ण होने में समय लग जाने के कारण इस कार्यक्रम में बदलाव किया गया।
किन- किन राज्यों से यात्रा गुजर चुकी है?
‘भारत जोड़ो यात्रा’ में करीब 3,000 किलोमीटर की दूरी तय करके दिल्ली पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने इन प्रमुख नेताओं की समाधियों पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पदयात्रा करते हुए राहुल और कई अन्य ‘भारत यात्री’ शनिवार को दिल्ली में दाखिल हुए थे।
कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा अब तक नौ राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से गुजर चुकी है। यात्रा लगभग आठ दिनों के विराम के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में जम्मू कश्मीर की ओर बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।