Bhopal: आर्थिक तंगी के चलते युवक ने की खुदकुशी

Summary :

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने खुदकुशी कर ली। प्रारंभिक तौर पर खुदकुशी का कारण आर्थिक परेशानी बताया जा रहा है, फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दो महीने से काम पर नहीं जा रहा था युवक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निशातपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले पंकज जैन अपनी मां और छोटे भाई के साथ करोँद क्षेत्र के पीपल चौराहा के पास रहता था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। पंकज और उसका छोटा भाई किसी दुकान पर…

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने खुदकुशी कर ली। प्रारंभिक तौर पर खुदकुशी का कारण आर्थिक परेशानी बताया जा रहा है, फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

दो महीने से काम पर नहीं जा रहा था युवक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निशातपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले पंकज जैन अपनी मां और छोटे भाई के साथ करोँद क्षेत्र के पीपल चौराहा के पास रहता था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। पंकज और उसका छोटा भाई किसी दुकान पर काम करते थे। लेकिन, पिछले दो माह से वह काम पर नहीं जा रहा था और घर पर ही था।

घर के अंदर लगाई फांसी
पंकज ने गुरुवार की शाम जब उसकी मां कामकाज में व्यस्त थी तभी घर के अंदर फांसी लगा ली। पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आशंका जताई जा रही है कि वह आर्थिक तौर पर परेशान था और उसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।

Desk Team