कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते भूटान, ईरान, मालदीव और इटली ने मास्क और सुरक्षा उपकरणों को लेकर भारत सरकार से मदद का अनुरोध किया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन देशों के अनुरोधों पर विचार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘ हम इन अनुरोधों पर विचार कर रहे हैं। हम भूटान, मालदीव, ईरान और इटली से मिले अनुरोधों पर गौर कर रहे हैं। हम जरुरी कार्रवाई के विभिन्न चरणों में हैं।’’
उन्होंने कहा कि फरवरी में चीन को सुरक्षा उपकरणों की एक खेप भेजी गयी है।
कोरोना वायरस से दुनियाभर में अबतक 4000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को इसे महामारी घोषित किया था।


Download Android App
Download iOS App



