भारतीय बैंकों को चूना लगाकर विदेशों में ऐश काट रहे नीरव मोदी को प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा झटका दिया हैं। नीरव मोदी हीरा के कारोबार से जुड़ी फर्म चलाते थे, जिस पर उन्होनें बैकों से कर्ज लेकर चूना लगाया। एजेंसी ने हॉन्गकॉन्ग में नीरव मोदी की 253.62 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। एजेंसी का कहना है कि अब तक नीरव मोदी की ओर से धोखाधड़ी के मामले में 2650.07 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
ब्रिटेन में रहता हैं फ्रोड नीरव मोदी
फिलहाल पंजाब नेशनल बैंक समेत कई वित्तीय संस्थाओं के साथ धोखाधड़ी करने वाला नीरव मोदी ब्रिटेन में रह रहा है। उसके प्रत्यर्पण के लिए भी सरकार की ओर से प्रयास किए गए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है।
आपको बता दे की भारत सरकार ने ब्रिटेन की अदालत में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को लेकर याचिका दायर की थी। लेकिन ब्रिटेन की हीलाहवाली के चलते नीरव के प्रत्यर्पण को लेकर पेंच फंसता दिखाई दे रहा हैं। नीरव मोदी के वकील ने अदालत में कहा कि यदि उसका प्रत्यपर्पण किया जाता है तो वह आत्महत्या कर सकते हैं। ऐसे में उनका प्रत्यर्पण करना गलत होगा।
नीरव मोदी व मेहुल चौकसी से अब तक कितना वसूल चुकी हैं सरकार
भारतीय बैंकों को चूना लगाकर भागने वाले दोनों भगौडे से सरकार अब तक 13109 करोड़ वसूल चुकी है। सरकार दोनों पर त्वरित कार्रवाई करने के मूड में नही लग रही हैं। लेकिन प्रवर्तन निदेशालय लगातार दोनों भगौडे का पीछा नही छोड़ रहे हैं। ईडी ने आज नीरव मोदी को बहुत बड़ा झटका दिया हैं ।
भगोड़े के कारण सरकार को झेलना पड़ता विपक्ष का तंज
नीरव मोदी , मेहुल चौकसी व विजय माल्या को लेकर विपक्ष सरकार को कठघरे में खड़ा करता रहता हैं । जिसके जवाब में सरकार के प्रवक्ताओं जवाब देने की स्थिति में नहीं होते हैं।


Download Android App
Download iOS App



