बीजेपी ने प्रेम शुक्ला और शाजिया इल्मी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया। दोनों सदस्य मीडिया में बीजेपी के रुख का बचाव करते और विभिन्न मुद्दों पर पार्टी के रुख को मजबूती से रखते हुए दिखाई देते रहे हैं। इस समय पार्टी के 25 राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं जिनमें मीडिया विभाग के प्रमुख और मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी शामिल हैं।
प्रवक्ता बनाए जाने पर शाजिया इल्मी नियुक्ति पत्र को ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया। शाजिया इल्मी ने लिखा, ‘आधिकारिक प्रवक्ता बनने का दायित्व देने के लिए मैं आपके प्रति बेहद शुक्रगुजार हूं। धन्यवाद। सभी देशवासियों को ईद मुबारक।’
आधिकारिक प्रवक्ता बनने का दायित्व देने के लिए मैं आपके प्रति बेहद शुक्रगुज़ार हूँ! धन्यवाद! 🇮🇳 आप सब को ईद मुबारक! @narendramodi @JPNadda @AmitShah 💐 pic.twitter.com/avYRYz3KPu
— Shazia Ilmi (@shaziailmi) July 21, 2021
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, जेपी नड्डा ने प्रेम शुक्ल, शाजिया इल्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त होने पर मुहर लगाई है। आपको बता दें कि शाजिया इल्मी पूर्व में टीवी पत्रकार रह चुकी हैं। उन्होंने पत्रकारिता छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा था।


Download Android App
Download iOS App



