कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बीजेपी टेलीविजन जगत में सबसे बड़ी विज्ञापनदाता बन गई है जो ”सूटबूट की सरकार” का उदाहरण है। पार्टी ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग इसका तत्काल संज्ञान ले कि बीजेपी के विज्ञापन के खर्च का चुनावी प्रक्रिया की शुचिता एवं पारदर्शिता पर कितना असर हुआ है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रह चुके कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, ”ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल ऑफ इंडिया (बार्क) टीआरपी के साथ ही टेलीविजन पर विज्ञापन के संदर्भ में डेटा पेश करती है। 16 नवंबर, 2018 को खत्म हुए हफ्ते के डेटा के मुताबिक सबसे बड़ी विज्ञापनदाता बीजेपी है। उसने विज्ञापनों में पान मसाले और फेसक्रीम को भी पीछे छोड़ दिया है।”
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने PM मोदी पर किया आपत्तिजनक ट्वीट
उन्होंने दावा किया, ” अलग पार्टी होने का दावा करने वाली बीजेपी का यह विज्ञापन दिखाता है कि बीजेपी का साठगांठ वाले पूंजीवादियों से संबंध है। यह सूटबूट की सरकार का उदाहरण है।” उन्होंने कहा, ”कांग्रेस चुनाव आयोग से मांग करती है कि बार्क डेटा को तलब करे और देखे कि बीजेपी ने कितना खर्च किया है।”
मनीष तिवारी ने कहा, ”चुनाव आयोग तत्काल इसका संज्ञान ले कि बीजेपी के विज्ञापन का चुनावी प्रक्रिया की शुचिता और पारदर्शिता पर कितना असर हुआ।” कांग्रेस के इस आरोप पर फिलहाल भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


Download Android App
Download iOS App



