दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है. सिसोदिया ने कहा, बीजेपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है
दिल्ली में नगर निगम और गुजरात में विधानसभा चुनाव के बीच डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. सिसोदिया ने ट्वीट किया और कहा- ‘एमसीडी और गुजरात चुनाव में अपनी हार के डर से बीजेपी सीएम अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है. सिसोदिया का ये बयान तब आया, जब बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर AAP और केजरीवाल को लेकर तंज कसा था. तिवारी ने कहा कि AAP कार्यकर्ता और जनता केजरीवाल से गुस्से में हैं.
मनीष सिसोदिया द्वारा ट्वीट
गुजरात व MCD चुनाव मे हार के डर से बौखलाई BJP @ArvindKejriwal की हत्या की साजिश रच रही है
इनके सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अपने गुंडो को अरविंद जी पर हमला करने के लिए कह रहे है और इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है
AAP इनकी टुच्ची राजनीति से नही डरती,इनके गुंडागर्दी का जबाव अब जनता देगी
— Manish Sisodia (@msisodia) November 24, 2022
गुजरात और MCD चुनाव मे हार के डर से बीजेपी बौखलाई है. वह अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है.


Download Android App
Download iOS App



