BJP प्रतिनिधिमंडल ने सबरीमाला में शांति बहाली के लिए राज्यपाल के हस्तक्षेप की मांग की

Summary :

भाजपा के एक केन्द्रीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को यहां केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम से मुलाकात करके सबरीमाला में शांति बहाली सुनिश्चित

भाजपा के एक केन्द्रीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को यहां केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम से मुलाकात करके सबरीमाला में शांति बहाली सुनिश्चित करने के लिए उनके तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वहां वर्तमान स्थिति राज्य सरकार द्वारा लगाए गए ‘अघोषित आपातकाल’ जैसी है।

PRC प्रदान करने की प्रक्रिया में किसी परिवर्तन का विरोध करेगी नेशनल कॉन्फ्रेंस : उमर

भाजपा की महासचिव सरोज पांडेय नीत आठ सदस्यीय भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर सबरीमला और इसके आसपास निषेधाज्ञा हटाने की मांग की। उन्होंने मांग की कि मंदिर में मौलिक अधिकारों का ‘दमन’ तुरंत रोका जाए।

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल उन्हें 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

शाह ने पिछले महीने श्रद्धालुओं और दक्षिणपंथी संगठनों के आंदोलन को पार्टी के पूरे समर्थन का संकल्प लिया था। ये लोग सभी आयु वर्ग की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश संबंधी उच्चतम न्यायालय के फैसले को लागू करने के लिए राज्य सरकार के आदेश के खिलाफ लामबंद हैं।

Desk Team