कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी और नौकरियों पर संकट को लेकर केंद्र सरकार पर कर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने ऐसा विकास किया है कि रविवार-सोमवार का फर्क ही खत्म कर दिया है। लोगों के पास नौकरी ही नहीं है तो क्या रविवार और क्या सोमवार।
इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका की प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनी फोर्ड द्वारा भारत में कारों का उत्पादन बंद करने की घोषणा संबंधी एक मीडिया रिपोर्ट को टैग किया, जिसमें उद्योग के अंदरूनी सूत्र के हवाले से कहा गया है कि 4,000 से अधिक छोटी फर्में बंद हो सकती हैं। राहुल गांधी ने लिखा ” भाजपा सरकार का ‘विकास’ ऐसा कि रविवार-सोमवार का फर्क ही खत्म कर दिया…नौकरी ही नहीं है तो क्या रविवार, क्या सोमवार!
भाजपा सरकार का ‘विकास’ ऐसा कि रविवार-सोमवार का फ़र्क़ ही ख़त्म कर दिया…
नौकरी ही नहीं है तो क्या Sunday, क्या Monday!#SundayThoughts pic.twitter.com/ILyJS7axYZ
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 12, 2021
राहुल गांधी केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार कई मुद्दों पर सवाल खड़े करते रहते है। इससे पहले भी उन्होंने किसानों को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि किसान की आय नहीं कर्ज बढ़ा है। उन्होंने कहा था कि देश का पेट भरने वाला जब अपने परिवार का पेट ना भर सके तो क्या करें?


Download Android App
Download iOS App



