देशभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार सुबह तक देश में 147 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच लोगों ने एहतिहातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। वहीं हाल में ही सऊदी अरब से भारत आए बीजेपी सांसद सुरेश प्रभु ने खुद को आइसोलेट किया है।
सऊदी अरब से लौटने पर उन्होंने कोरोना का टेस्ट करवाया। जिसका रिजल्ट निगेटिव आया, लेकिन वह सावधानी बरतते हुए आइसोलेशन में रहेंगे। प्रभु दूसरी शेरपा मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए 10 मार्च को सऊदी अरब गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेशन में कर लिया। सुरेश प्रभु से पहले केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने भी खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया। वह कोरोना पॉजिटिव एक डॉक्टर से संपर्क में आए थे।
कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने बेंगलुरु पहुंचे दिग्विजय सिंह, शिवकुमार समेत कई नेता हिरासत में लिए गए
61 वर्षीय नेता मुरलीधरन ने 14 मार्च को एक बैठक में हिस्सा लिया था। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया। वह कुछ दिन तक किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। बीते दिनों मुरलीधरन कोरोना वायरस पॉजिटिव एक डॉक्टर के संपर्क में थे। जिस कारण उन्होंने यह फैसला लिया। अब वह कुछ दिनों तक घर पर ही रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



