संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन आज लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर प्राइवेट मेंबर बिल लाया जाएगा। बिल लाने वालों सदस्यों में फिल्म स्टार और गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन भी शामिल हैं। लोकसभा की शुक्रवार को कार्यवाही के लिए तैयार लिस्ट ऑफ बिजनेस के मुताबिक सायं साढ़े तीन बजे से छह बजे के बीच कई लोकसभा सांसद अलग-अलग विषयों पर प्राइवेट मेंबर बिल लाएंगे।
लोकसभा की शुक्रवार को कार्यवाही के लिए तैयार लिस्ट ऑफ बिजनेस के मुताबिक सायं साढ़े तीन बजे से छह बजे के बीच कई लोकसभा सांसद अलग-अलग विषयों पर प्राइवेट मेंबर बिल लाएंगे। लोकसभा सांसद रवि किशन, सुशील कुमार सिंह, विष्णु दयाल राम और डॉ. आलोक कुमार सुमन ने जनसंख्या नियंत्रण पर प्राइवेट मेंबर बिल लाने की सूचना दी है।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने प्रदर्शनकारी किसानों की आलोचना की, बाद में टिप्पणी वापस ली
गौरतलब है कि देश में जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए सख्त कानून की लंबे समय से मांग चल रही है। कुछ राज्यों ने अपने स्तर से इस दिशा में पहल करनी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश और असम ने राज्य में जनसंख्या नियंत्रण के लिए नियम-कायदों को मूर्त रूप देने की तैयारी की है। हालांकि देश में राष्ट्रीय स्तर पर कानून को ज्यादा प्रभावी माना जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



