दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी आम आदमी पार्टी से बड़े अंतर के साथ पीछे है। हालांकि अभी तक परिणाम नहीं आए है। बीजेपी का दिल्ली में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न होने पर पार्टी प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि बीजेपी चुनावी जीत को सहर्ष स्वीकार करती है और हारने पर जनादेश का सम्मान करती है।
राज्यसभा के बीजेपी सदस्य राकेश सिन्हा ने कहा, बीजेपी जीत को सहर्ष स्वीकार करती है, जब हम हारते हैं तो जनादेश का सम्मान करते हैं। दिल्ली में जो चुनाव परिणाम अभी तक आ रहे हैं हम उनका भी अभिनंदन करते हैं। वहीं हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने वाली पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, यह परिणाम उन पार्टियों के लिए एक संकेत है जो हारने पर ईवीएम को दोषी ठहराते हैं।
प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे को लेकर DMK ने राज्यसभा में दिया कार्यस्थगन का नोटिस
कल्पना कीजिए कि अगर यह रुझान उल्टे होते तो आरोप लगता कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गयी है। इसलिए मेरा मानना है कि संख्यात्मक रूप से आप भले ही जीत जाए लेकिन गुणात्मक रूप से आप हार गई है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, एक राष्ट्रीय पार्टी के लिए हार और जीत सामान्य बात होती है, जबकि क्षेत्रीय दलों के लिए चुनावी हार जीत, जन्म मरण का सवाल होती है।
राष्ट्रीय दल होने के नाते पंचायत से लेकर संसद तक के सभी चुनाव में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एक कार्यकर्ता की तरह ही मेहनत करते हैं। इसलिये इस परिणाम से हमें हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है। हम मिल बैठकर समीक्षा करेंगे कि हमें दिल्ली में अपेक्षित परिणाम क्यों नहीं मिला।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतगणना के दस चरण पूरे होने तक 57 सीटों पर आप और 13 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



