कांग्रेस के पूर्व नेताओं को BJP द्वारा बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है।जहाँ BJP ने कांग्रेस के पूर्व नेताओं को ज़िम्मेदारी देते हुए जयवीर शेरगिल को बना दिया है।साथ ही अमरिंदर सिंह और जाखड़ के लिए भी बड़ा ऐलान किया है।
जयवीर शेरगिल को बनाया गया प्रवक्ता
कांग्रेस के पूर्व नेता जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त करने का ऐलान किया गया है।दरअसल BJP द्वारा कांग्रेस के पूर्व नेता जयवीर शेरगिल को बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई।आपकी जानकारी के लिए बता दें इस दौरान कई अहम ऐलान भी किए गए।
जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस को क्यों छोड़ा था
दरअसल पार्टी के निर्णय लेने वाले लोग युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप फ़ैसले नहीं ले रहे हैं,ऐसा जयवीर शेरगिल द्वारा कहा गया।आपको बता दें जयवीर शेरगिल अगस्त 2022 में कांग्रेस छोड़ते हुए तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी और ये आरोप लगाया कि नेता लगातार ज़मीनी हक़ीक़त ये अनदेखी कर रहे हैं।पार्टी के निर्णय लेने वाले लोग युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप फ़ैसले नहीं ले रहे जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस को छोड़ दिया था।
BJP ने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यसमिति में दी जगह
भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगा दे दी।जहाँ दोनों ही नेता कांग्रेस में लंबे समय तक रहे हैं ।तो वहीं अब UP BJP के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारणी का मेंबर बना दिया गया है।दरअसल इस दौरान पार्टी ने 1 बयान भी जारी किया।
BJP पार्टी द्वारा किया गया बयान जारी
भारतीय जनता पार्टी ने एक बयान जारी करते हुए यह बताया कि पार्टी ने BJP के उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष रहे मदन कौशिक, पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव और BJP की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन कालिया को राष्ट्रीय कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है।बहरहाल BJP द्वारा जयवीर शेयर को बड़ी ज़िम्मेदारी दे दी गई है अब देखने वाली बात ये होगी के जयवीर शेरगिल अपनी ज़िम्मेदारी को किस तरह से निभाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



