राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने भाजपा शासित नगर निकाय द्वारा दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में विवादास्पद अतिक्रमण विरोधी अभियान का शुक्रवार को समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बुलडोजर का इस्तेमाल “गुंडों” और “आपराधिक मानसिकता” वाले लोगों पर किया गया।
अपराधिक मानसिकता वालो में धर्म ढूढने वाले राष्ट्र विरोधी – इंद्रेश कुमार
हिंसाग्रस्त जहांगीरपुरी इलाके में कंक्रीट और अस्थायी ढांचों के ध्वस्तीकरण की आलोचना करने वालों को निशाने पर लेते हुए कुमार ने आरोप लगाया कि जो लोग गुंडों और आपराधिक मानसिकता वाले लोगों के धर्म की पहचान कर रहे हैं, वे संविधान विरोधी, राष्ट्र विरोधी और समाज विरोधी हैं।
शहर में आयोजित एक इफ्तार पार्टी कार्यक्रम से इतर आरएसएस नेता ने कहा, “बुलडोजर सभी (ढांचों) पर चलाए गए, भले ही वे किसी भी समुदाय या धर्म के हों। बुलडोजर का इस्तेमाल गुंडों और आपराधिक मानसिकता वाले लोगों पर किया गया।”


Download Android App
Download iOS App



