पश्चिम बंगाल और नेपाल के काठमांडू के बीच कोविड-19 महामारी के कारण करीब डेढ़ साल से बंद बस सेवाएं फिर बहाल कर दी गईं। सिलीगुड़ी जंक्शन बस अड्डे से 45 सीटों वाली एक बस मंगलवार अपराह्न काठमांडू के लिए रवाना हुई। हालांकि बस में कुछ ही यात्री सवार थे।
सिलीगुड़ी बस ओनर्स एंड बुकिंग एजेंट्स एसोसिएशन’ के अध्यक्ष संतोष साहा ने बताया कि इस बस
से यात्रा करने के इच्छुक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक
लगी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान कोविड-19 दिशानिर्देशों
का भी पालन किया जाएगा। बस सिलीगुड़ी से काठमांडू के लिए मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार अपराह्न तीन बजे रवाना होगी। इसका किराया 1500 रुपये है। कई ‘टूर ऑपरेटर’ ने बस सेवाएं बहाल होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई है।


Download Android App
Download iOS App



