यूपी समेत इन 6 राज्यों की विधानसभा सीट पर होने वाले हैं उपचुनाव, गठबंधन इंडिया को मिली पहली चुनौती

Summary :

आज वह दिन आ ही गया जब एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच सीधी टक्कर होने वाली है जी हां आज इंडिया गठबंधन की पहली चुनावी परीक्षा है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश समेत अन्य छह राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर है । आपको बता दे कि आज छह राज्यों के विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान होना है।

आज वह दिन आ ही गया जब एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच सीधी टक्कर होने वाली है जी हां आज इंडिया गठबंधन की पहली चुनावी परीक्षा है।  यह परीक्षा उत्तर प्रदेश समेत अन्य छह राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर है ।  आपको बता दे कि आज छह राज्यों के  विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान होना है।  जिसमें उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी  की सीधी टक्कर होने वाली है । वहीं इसके नतीजे 8 सितंबर को आएंगे। जिसका कई वक्त से इंतजार था वह वक्त अब आ चुका है अब भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ इंडिया एयरलाइंस एक जुटता दिखाने के लिए तैयार हो चुकी है और अपनी परीक्षा देने के लिए भी उभर कर नजर आ रही है । बता दे कि उपचुनाव में विपक्षी दलों का गठबंधन उत्तर प्रदेश की घोसी, झारखंड के डुमरी त्रिपुरा के धनपुर और बॉक्सा नगर के साथ-साथ उत्तराखंड के बागेश्वर निर्वाचन क्षेत्र में संयुक्त चुनाव लड़ने वाले हैं।
इंडिया गठबंधन की पहली परीक्षा
हाल ही में इंडिया गठबंधन का निर्माण हुआ है और अब यह वक्त आ चुका है जब इस एकजुटता को एक साथ लाकर इंडिया गठबंधन एनडीए के खिलाफ अपना डंका बजाने वाली है। माना जा रहा है कि यह है इंडिया गठबंधन की पहली परीक्षा के समान है की क्या उनकी ताकत बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए को हरा पाएगी। आपको बता दे कि उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहे हैं । जिसके लिए बीजेपी और कांग्रेस अपनी पूरी ताकत दे रही है वहीं पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी विधानसभा सीट पर भी आज विपक्ष अपनी एकता दिखाने वाला है जहां टीएमसी जीत के लिए चुनावी मैदान में बीजेपी को हराने के लिए जी जान लगा रही है।  लेकिन सवाल तो यह उठ रहा है की क्या इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियां आमने-सामने ही चुनाव लड़ेगी क्योंकि जहां पश्चिम बंगाल के  धुपगुड़ी विधानसभा सीट पर विपक्ष बंटा हुआ नजर आ रहा है तो वहीं एक तरफ टीएमसी तो दूसरी तरफ कम कांग्रेस का प्रत्याशी है जो चुनावी मैदान में आमने-सामने नजर आएंगे। 
सबसे दिलचस्प मुकाबला कहां होगा? 
भले ही आज छह राज्यों के साथ विधानसभा सीटों पर मतदान होगा लेकिन सबसे दिलचस्प मुकाबला तो उत्तर प्रदेश के घोसी सीट पर ही होने वाला है।  क्योंकि वहां समाजवादी पार्टी छोड़कर आए दारा सिंह चौहान बीजेपी के उम्मीदवार है तो वहीं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को कांग्रेस आप और लेफ्ट ने समर्थन दिया हुआ है । बता दे कि उत्तर प्रदेश की बागेश्वर सीट पर भाजपा के दिवंगत नेता चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास इस बार मैदान पर उतरी है ।जहां उनके खिलाफ कांग्रेस ने बसंत कुमार को उतारा है । इसके अलावा झारखंड त्रिपुरा पश्चिम बंगाल और केरल में भी विधानसभा सीटों पर विपक्ष ने कई होनहार और शक्तिशाली नेताओं को चुनाव में उतारा है । जो इस मुकाबले को जीत कर ही लौट सके।

Desk Team