रोचक बनी कांग्रेस अध्यक्ष की लड़ाई, खड़गे के समर्थन में उतरे गहलोत

Summary :

कांग्रेस अध्यक्ष पद की लड़ाई दिन -प्रतिदिन बदल रही हैं। दिग्विजय के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे भी चुनाव मैदान में उतर गए हैं। अशोक गहलोत व दिग्विजय दोनों नेताओं ने सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का समर्थन करने का फैसला किया हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद की लड़ाई दिन -प्रतिदिन बदल रही हैं।  दिग्विजय के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे भी चुनाव मैदान में उतर गए हैं। अशोक गहलोत व दिग्विजय दोनों नेताओं ने सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का समर्थन करने का फैसला किया हैं। दिग्विजय सिंह व अशोक गहलोत ने मल्लिकार्जुन खड़गे से अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरने की प्रशंसा की। अशोक गहलोत कल दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अपनी स्थिति को लेकर स्पष्ट कर चुके हैं।  उन्होनें कहा था मेरा बस चले तो मैं गांधी राहुल के साथ बिना किसी पद के सड़कों पर उतर जाऊ। आज हालात बेहद खराब हैं, लेकिन अब भी मैं कोई पद छोड़कर जाऊंगा तो लोग कहेंगे कि तकलीफ में कांग्रेस को छोड़कर अशोक गहलोत भाग रहा है।

अशोक गहलोत , दिग्विजय सिंह व प्रमोद तिवारी बने खड़गे के प्रस्तावक

मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष पद का नामांकन करने में दिग्विजय सिंह व अशोक गहलोत प्रस्तावक बनें हैं। दोनों नेता के अलावा प्रमोद तिवारी भी खड़गे के प्रस्तावक हैं, प्रमोद तिवारी काफी दिनों से मीडिया कांग्रेस की आवाज को बुलंद करते आए है। अशोक गहलोत ने कहा कि देशवासी चाहते हैं कांग्रेस देश में मजबूत हो, इसके लिए राहुल गांधी पदयात्रा पर भी निकल चुके हैं।  इस्तीफे के सवाल को लेकर अशोक गहलोत ने कहा मीडिया की देन हैं मेरी इस्तीफे की बात करना मैं पहले ही कह चुका हूं मैं गांधी परिवार की तीन पीढी के साथ करचुका हूं इसलिए अब मेरे लिए कोई पद अहमियत नहीं रखता।    

बागी गुट ने साधा गहलोत से संपर्क, आनंद शर्मा ने की मुलाकात

राजस्थान में सियासी संघर्ष के बाद पार्टी में विश्वसनियता खो चुके अशोक गहलोत अपने खेमें शामिल करना चाहता हैं , अगर ऐसा होता हैं तो पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर रोचक बन जाएगी, पार्टी में पहले गुटबाजी हावी हो चुकी हैं, आनंद शर्मा की अशोक गहलोत से मुलाकात का सियासी पैमाना भी बहुत कुछ कहता हैं , दरअसल अशोक पार्टी हाईकमान के काफी नजदीक हैैं , लेकिन घटे सियासी संघर्ष के बाद गांधी परिवार अशोक गहलोत से नाराज बताए जा रहे हैंं।  अब अशोक गहलोत मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तवाक बन गए हैं।  इससे पहले अशोक गहलोत ही कांग्रेस के अध्यक्ष पद के सबसे विश्वस्त उम्मीदवार बताए जा रहे थे। 

Desk Team