Viral Train-Car Video : सोशल मीडिया एक ऐसी जगह बन चुकी है जहां अक्सर बहुत सी घटनाओं के फोटो और वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी-कभी वीडियो इतने वायरल हो जाते हैं कि लोगों को हैरान कर देते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो (Viral Train-Car Video) वायरल हुआ है जिसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे।
यहां देखें वायरल वीडियो
Now that’s what we call a close escape 😂
Also, A part of me wanted the train to give atleast some damage to the car, it would have been a great lesson to the stupid car owner.#indianrailways pic.twitter.com/A5ODUW4Uhh
— Saurabh • A Railfan 🇮🇳 (@trainwalebhaiya) January 15, 2024
Courtsey :
बेहद वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Train-Car Video) में एक कार ट्रेन ट्रैक पर आकर अटक जाती है और एक ट्रेन उसकी ओर ही आ रही होती है। दरअसल, जल्दी के चक्कर में बंद हो रहे रेलवे फाटक से ड्राइवर अपनी गाड़ी निकालने की सोचता है लेकिन कार बीच में ही आ कर अटक जाती है और ठीक उसी समय वहां सामने से एक ट्रेन आ रही होती है। आस-पास से बहुत से लोग यह देखने के लिए जमा हो जाते है कि अब क्या होगा? सभी को चिंता थी कि कार बच भी पाएगी या नहीं। वे सब वहीं खड़े होकर देखते रहे कि अब आगे क्या होगा? गनीमत यह रही कि ट्रेन ड्राइवर काफी होशियार था, इसलिए कोई हादसा नहीं हुआ। ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ी (Viral Train-Car Video) और ट्रेन धीरे-धीरे कार से चिपकते हुए निकल गई और कार को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

बहुत सारे लोग एक ट्रेन क्रॉसिंग के पास खड़े थे और कुछ दिलचस्प घटित होते हुए देख रहे थे। जब ट्रेन आखिरकार गुजर गई तो उन्हें राहत महसूस हुई। किसी ने पूरी घटना को रिकॉर्ड कर एक्स नाम की वेबसाइट पर @trainwalebhaiya नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को 1,20,000 लोग देख चुके हैं और 800 लोगों ने इसे पसंद किया है. वीडियो पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कार ड्राइवर को कोई ऑस्कर दो भाई। दूसरे ने लिखा- ये कार यहां कैसे फंसा दी भाई। कौन है ये लोग और कहां से आते हैं ये। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसा कांड बस भारत में ही हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App



