पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि सीबीआई भाजपा की जांच एजेंसी बन गई है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने एजेंसी के दो अधिकारियों के बीच चल रहे विवाद के बीच यह बयान दिया है। ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ”सीबीआई अब तथाकथित बीबीआई (बीजेपी ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन) बन गयी है। जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।”
सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार ने सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को उनके सभी अधिकार खत्म करते हुए छुट्टी पर भेज दिया। इन दोनों अधिकारियों के बीच विवाद चल रहा है। इसे एजेंसी के इतिहास का इस तरह का पहला मामला बताया जा रहा है। एक सरकारी आदेश के मुताबिक प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली नियुक्ति समिति ने मंगलवार को निदेशक का प्रभार संयुक्त निदेशक एम नागेश्वर राव को तत्काल प्रभाव से सौंप दिया।


Download Android App
Download iOS App



