आज 2 बजे जारी होगा CBSE 12वीं का रिजल्ट, स्टूडेंट्स यहां कर सकेंगे चेक - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज 2 बजे जारी होगा CBSE 12वीं का रिजल्ट, स्टूडेंट्स यहां कर सकेंगे चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा शुक्रवार को करेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘परिणामों की घोषणा आज दोपहर दो बजे की जाएगी।’’

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा शुक्रवार को करेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘परिणामों की घोषणा आज दोपहर दो बजे की जाएगी।’’ दोपहर 2 बजे रिजल्‍ट की घोषणा के बाद इसे डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर लाइव कर दिया जाएगा।   सीबीएसई 12वीं में इस वर्ष 14.5 लाख छात्र पंजीकृत है।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी भयावह लहर के कारण बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। परिणाम बोर्ड की वैकल्पिक आकलन नीति के आधार पर निकाले गए हैं। 10वीं और 11वीं के मार्क्स को 30-30 प्रतिशत वेटेज और 12वीं कक्षा में परफॉर्मेंस को 40 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
जो बच्चे परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें हालात सामान्य होने पर दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। स्टूडेंट्स के कक्षा 10वीं के 5 में से  बेस्ट 3 पेपरों के मार्क्स लिए जाएंगे। 11वीं कक्षा के सभी थ्योरी पेपरों के मार्क्स लिए जाएंगे। वहीं कक्षा 12वीं में स्टूडेंट्स के यूनिट, टर्म व प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स लिए जाएंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने 12वीं के रिजल्‍ट जारी करने के लिए 31 जुलाई तक की डेडलाइन तय की थी। बोर्ड अब 12वीं के रिजल्‍ट पहले जारी कर रहा है और 10वीं के रिजल्‍ट बाद में जारी किए जाएंगे। छात्र अपने CBSE बोर्ड रिजल्‍ट डिजिलॉकर, UMANG ऐप और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी प्राप्त कर सकेंगे। रिजल्‍ट चेक करने के लिए छात्रों के रोल नंबर डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।