केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं क्लास के फर्स्ट टर्म का रिजल्ट जारी कर दिया है। लेकिन रिजल्ट सीबीएसई आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर नहीं आए हैं। बोर्ड ने स्कूलों को रिजल्ट की जानकारी देते हुए स्कोरकार्ड संबंधित मेल कर दिए हैं।
स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन अपनी आधिकारिक शिक्षा मेल आईडी के माध्यम से रिजल्ट को चेक कर सकते हैं और स्टूडेंट्स अपने-अपने संबंधित स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन से जाकर अपना स्कोरकार्ड ले सकते हैं। रिजल्ट में किसी भी कैंडिडेट को पास या फेल घोषित नहीं किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल सीबीएसई ने घोषणा की थी कि साल 2022 में बोर्ड एग्जाम दो फेज में होंगे। पहले फेज में मुख्य विषयों की परीक्षा पिछले साल 30 नवंबर से 11 दिसंबर के बीच हुई थी। पूरे सेशन का फाइनल बोर्ड रिजल्ट टर्म 2 बोर्ड परीक्षाओं के बाद जारी किया जाएगा।
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘10वीं कक्षा की पहले चरण की परीक्षा के नतीजों से स्कूलों को सीबीएसई ने अवगत करा दिया है। केवल थ्योरी के नंबर भेजे गए हैं क्योंकि आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) और प्रायोगिक परीक्षाओं (Practical Exams) के रिजल्ट पहले ही स्कूलों के पास हैं।’’ बोर्ड ने शुक्रवार को दूसरे फेज के एग्जाम के लिए भी डेट शीट जारी की। यह एग्जाम 26 अप्रैल से शुरू होंगे।


Download Android App
Download iOS App



