देश में गरीब वर्ग के जीवन को थोड़ा आसान करने के लिए केंद्र सरकार ने मुफ्त राशन बाटने वाली योजना को तीन महीने आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस योजना को 30 सितंबर को बंद कर दिया जाना था मगर सरकार ने गरीब आबादी को मिलती राहत को देखते हुए योजना को तीन महीने आगे बड़ा दिया है।
गरीब वर्ग के लोग इस योजना का लाभ साल के अंत उठा पाएंगे। आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। साथ ही केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को भी एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में भी 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है।
योजना को फैसले को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है
वित्त मंत्रालय के अनुसार मुफ्त राशन वाली योजना को आगे बढ़ाने पर 45,000 करोड़ रुपये का आएगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार सरकार ने योजना को आगे बढ़ाने से पहले अपने पास मौजूद खाद्यान्न के स्टॉक जांच की थी। मगर अभी सरकार के पास बड़े पैमाने पर अनाज उपलब्ध है। योजना को आगे बढ़ाने से पहले चर्चा थी कि शयद अब मुफ्त राशन की योजना बंद कर दिया जयेगा, वहीं सरकार के इस फैसले को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है।
लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए योजना अहम
बता दें देश के लगभग 80 करोड़ गरीब वर्ग इस योजना का लाभ उठा पा रहे है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के अनुसार इतना ही राशन सब्सिडी पर पहले से मिलता रहा है मगर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाला राशन इससे काफी अलग है। इस योजना को कोरोना काल में लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अहम माना गया था।


Download Android App
Download iOS App



