Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

सोशल मीडिया पर छाई Chetan Sakariya की तस्वीरें, कुछ दिन पहले ही बंधे थे शादी के बंधन में

Summary :

Chetan Sakariya : भारतीय टीम के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने कुछ दिन पहले ही अपनी जिंदगी की नई पारी का आगाज कर लिया है। भारत को इस महीने श्रीलंका का दौरा करना है।, उन्होंने 14 जुलाई 2024 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मेघना जामबूचा के साथ शादी रचा ली। HIGHLIGHTS Chetan Sakariya: चेतन सकारिया ने 14 जुलाई को रचाई मेघना जामबूचा के साथ शादी आईपीएल 2024 में केकेआर ने एक भी मैच खेलने का चेतन को नहीं दिया मौका भारतीय टीम की तरफ से भी खेल चुके हैं सकारिया भारतीय पेसर ने पिछले साल दिसंबर में मेघना से सगाई की…

Chetan Sakariya : भारतीय टीम के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने कुछ दिन पहले ही अपनी जिंदगी की नई पारी का आगाज कर लिया है। भारत को इस महीने श्रीलंका का दौरा करना है।, उन्होंने 14 जुलाई 2024 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मेघना जामबूचा के साथ शादी रचा ली।

HIGHLIGHTS

  • Chetan Sakariya: चेतन सकारिया ने 14 जुलाई को रचाई मेघना जामबूचा के साथ शादी
  • आईपीएल 2024 में केकेआर ने एक भी मैच खेलने का चेतन को नहीं दिया मौका
  • भारतीय टीम की तरफ से भी खेल चुके हैं सकारिया

भारतीय पेसर ने पिछले साल दिसंबर में मेघना से सगाई की थी और अब उन्होंने शादी कर ली है। उन्हें शादी की बधाई उनके साथी खिलाड़ी जयदेव उनादकट ने भी दी, जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।



Chetan Sakariya ने मेघना जामबूचा से रचाई शादी

दरअसल, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को शादी की बधाई जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) ने दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रिय चेतन, करियर के शुरुआत से ही मैंने आपको कुछ शानदार स्पेल डालते हुए और मैच जिताते हुए देखा है, लेकिन जाहिर तौर पर यह आपकी ज़िंदगी का सबसे लंबा और अहम स्पेल होगा। मैं आपको दोनों के लिए खुशियों से भरी संगति का कामना करता हूं।

अगर बात करें चेतन सकारिया के आईपीएल करियर की तो बता दें कि उन्होंने अपने आईपीए करियर की शुरुआत साल 2021 में की थी। अब तक कुल 19 मैच खेलते हुए उन्होंंने बल्ले से 599 रन बनाए। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए कुल 20 विकेट चटकाए हैं। चेतन के करियर का सबसे यादगार आईपीएल सीजन 2021 का रहा था, जिसमें उन्होंने 14 विकेट निकाले थे।

बता दें कि आईपीएल 2024 में चेतन केकेआर की टीम का हिस्सा रहे, लेकिन उन्हें इस सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। इससे पहले संस्करण में वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaydev Unadkat (@jd_unadkat)

भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए ऐसा रहा चेतन का प्रदर्शन

चेतन सकारिया ने भारत के लिए कुल 2 टी20I मैच खेले है, जिसमें उन्होंने केवल 1 विकेट चटकाया है, जबकि वनडे में भी उन्होंने एक मैच खेला और उसमें दो सफलता हासिल की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CHETAN SAKARIYA (@sakariya.chetan)

इसी बीच जब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस और क्रिकेट प्रेमियों ने चेतन को बधाइयां देना शुरू कर दीं। इंस्टाग्राम और ट्विटर पर उनकी तस्वीरों को लाखों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं। कई क्रिकेटर्स और सेलिब्रिटीज ने भी चेतन को उनकी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.
google-partner