कांग्रेस ने कहा है कि चीन हमारी सीमा में घुसपैठ कर निर्माण कार्य कर रहा है लेकिन सरकार सच्चाई छिपा रही है और असत्य बोल कर देश को गुमराह किया जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सीमा में 6, 7 किलोमीटर के अंदर निर्माण कार्य कर गांव बसा रहा है लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह असलियत पर पर्दा डालकर कहते हैं कि देश की सीमा में किसी को भी आने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि चीन ने जनवरी में जिस जगह गांव बसाया था उससे 93 किलोमीटर दूर और भारतीय सीमा में छह सात किलोमीटर अंदर गांव बसा लिया है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बारे में चुप्पी साधे है और सरकार की तरफ से विरोधाभासी बयान आ रहे हैं।
जो जमीन कुछ माह पहले खाली थी वहां अब भवन बन गये है
प्रवक्ता ने इस निर्माण कार्य को लेकर फोटो दिखाते हुए दावा किया है कि जो जमीन कुछ माह पहले खाली थी वहां अब भवन बन गये है। दुनिया की प्रमुख एजेंसियां सैटेलाइट तस्वीर देकर बता रही है कि चीन घुसपैठ कर रहा है लेकिन सरकार सच्चाई छिपा रही है। उन्होंने सरकार से राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर देश की जनता से छल कपट नहीं करने का आग्रह करते हुए कहा कि चीन के विरुद्ध रणनीति बनाने में सबको साथ लेकर चलने की जरूरत है।


Download Android App
Download iOS App



