चीन- पाकिस्तान को सिंह की दो टूक, कहा: आंख दिखाने वालों को मिलेगा करारा जवाब

Summary :

चीन का सीमा पर अतिक्रमण आक्रामकता को देखकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए चेतावनी दी हैं कि अगर कोई देश भारत पर बुरी नजर देखेंगा तो वह उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे।

चीन का सीमा पर अतिक्रमण आक्रामकता को देखकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए चेतावनी दी हैं कि अगर कोई देश भारत पर बुरी नजर देखेंगा तो वह उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे। पाकिस्तान -चीन सीमा को पर राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों सीमाओं की सुरक्षा हमारे देशों के जवान बड़ी चौकन्ना से कर रहे हैं। हमारे जवान किसी भी तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं।  
भारत शांतिप्रिय देश, बुरी नजर डालने वाले देंगे मुंहतोड़ जवाब 
एक वर्चुअल संबोधन के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत एक शांति प्रिय देश हैं , लेकिन अगर किसी दुश्मन ने देश पर बुरी नजर से देखने की कोशिश की तो वह उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।  राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों के प्रति सरकार ने प्रतिबद्धता व्यक्त की हैं, सशस्त्र बलों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं, साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि सशस्त्र बलों के तंत्र को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।  
देशभक्ति के गुणों को आत्मसात करके राष्ट्रनिर्माण में सहयोग दे नागरिक 
रक्षामंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार सिंह ने कहा कि देश के नागरिक धार्मिक भावनाओं से हटकर राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति के गुणों को आत्मसात करके राष्ट्र निर्माण में योगदान दे।  सिंह ने आगे कहा कि हमारे सश्त्र बलों के जवान धर्म भावना से ऊपर उठकर देश की सेवा करते हैं। इसी प्रकार देश के सभी नागरिकों का कर्तव्य हैं कि देश की महान विभूतियों व आदर्शों को आगे लेकर जाए। नए भारत में देश की संप्रभुता व अखंडता मजबूत बनाए।   
सेवानिवृत्त सैनिक व शहीदों के परिवार के प्रति कल्याण करने के लिए राष्ट्रीय जिम्मेदारी 
राजनाथ सिंह ने कहा कि शहीद सैनिक व सेवानिवृत्त सुरक्षाबलों के जवानों के कल्याण की जिम्मेदारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी हैं।  सैनिक के लिए परिवार एक बहुत बड़ी ताकत हैं। सरकार सपोर्ट सिस्टम को मजबूत करने के लिए कोई जिम्मेदारी में कसर नहीं छोड़ रही हैं। उन्होनें अपने  पूर्व कार्यकाल की बात करते हुए गृहमंत्री के रूप में शहीदों के लिए भारत वीर कोष का गठन किया गया था। यह गृहमंत्री रहते हुए मेरे कार्यकाल की अच्छी योजनाओं में से एक था।  

Desk Team