मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मुलाकात करेंगे। इस दौरान मराठा आरक्षण एवं चक्रवात राहत उपायों के लिए वित्तीय सहायता जैसे मुद्दों पर उनके साथ चर्चा करेंगे। राज्य के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने सोमवार को यह जानकारी दी।
इस प्रस्तावित बैठक से एक महीने से भी अधिक समय पहले उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र में नौकरियों एवं शिक्षा में मराठा समुदाय के लोगों को आरक्षण देने से संबंधित 2018 का आरक्षण कानून खारिज कर दिया था।
वालसे पाटिल ने संवाददताओं से कहा कि प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान ठाकरे मराठा आरक्षण, चक्रवात ताउते राहत उपायों के लिए वित्तीय सहायता, जीएसटी रिफंड जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण ऐसे दिन भर की इस दिल्ली यात्रा के दौरान ठाकरे के साथ रहेंगे। चव्हाण मराठा आरक्षण पर मंत्रिमंडल की उपसमिति के प्रमुख हैं। इस बीच राकांपा प्रमुख शरद पवार ने सोमवार शाम को ठाकरे से मुलाकात की। पिछले एक पखवाड़े में पवार की ठाकरे के साथ यह दूसरी बैठक है।


Download Android App
Download iOS App



