प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि दक्षेस नेताओं के साथ आने से प्रभावकारी नतीजे आएंगे और कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में नागरिकों को फायदा होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह एक स्वस्थ ग्रह के लिए समय पर की जाने वाली कार्रवाई है।
इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा की थी कि कि क्षेत्र में कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए एक मजबूत साझा रणनीति का खाका खींचने के वास्ते सभी दक्षेस सदस्य देशों की वीडियो कांफ्रेंस में भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी करेंगे।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘कल शाम पांच बजे दक्षेस देशों के नेता वीडियो कांर्फेंसिंग के जरिए कोविड-19 की चुनौती से निपटने का खाका तैयार करने पर चर्चा करेंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि हमारे साथ आने से प्रभावकारी नतीजे आएंगे और हमारे नागरिकों को लाभ मिलेगा।’’


Download Android App
Download iOS App



