वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- 2030 तक 100 अरब डॉलर के कपड़ा निर्यात लक्ष्य को हासिल करने का भरोसा

Summary :

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि कपड़ा क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और देश 2030 तक इस क्षेत्र से 100 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) से कपड़ा निर्यात को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

पीयूष गोयल ने कहा- अगले 30 सालों में 30 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर की हो जायेगी  भारतीय अर्थव्यवस्था, जानिये कैसे - Piyush Goyal said Indian economy will  become USD 30 ...
गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कपड़ा क्षेत्र अवसरों से भरा है और हमें 2030 तक 100 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने का भरोसा है।’’ देश का कपड़ा निर्यात 2021-22 में 44.4 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर था। गोयल ने कहा कि कपड़ा क्षेत्र को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए चार-पांच प्रतिशत का ‘मार्जिन’ महत्वपूर्ण है और मुक्त व्यापार समझौते में ‘हम उद्योग के लिए शुल्क मुक्त पहुंच पर जोर दे रहे हैं।’
पीयूष गोयल पर लग रहे ताजा भ्रष्टाचार के आरोप क्या हैं?
 जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि इन समझौतों से इस क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में विभिन्न वस्तुओं पर नौ प्रतिशत शुल्क है और अगर यह खत्म हो जाता है तो इससे उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। भारत की ब्रिटेन के साथ एफटीए पर बातचीत चल रही है। भारत ने इसी तरह के समझौते संयुक्त राष्ट्र अमीरात (यूएई) और ऑस्ट्रेलिया के साथ लागू किए हैं।

Desk Team