लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस पार्टी के लिए यह अच्छी खबर नहीं है। कारण कि चार राज्यों में चुनाव सहित लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस की सोशल मीडिया संभाल रही दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
सूत्रों के अनुसार, स्पंदना को पार्टी में कोई नई जिम्मेदारी मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि उन्हें किसी महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया जाएगा। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
राहुल छह अक्टूबर को जबलपुर एवं मुरैना के एक दिवसीय चुनावी दौरे पर
सूत्रों की मानें तो हेड के तौर पर कांग्रेस की सोशल मीडिया रहीं दिव्या ने राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है। बताया जा रहा है कि वह तीन दिन से दफ्तर नहीं गई हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की आंतरकि कलह को इस इस्तीफे की वजह मानी जा रही है. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
बता दें कि स्पंदना तब विवादों में आ गईं थीं जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक ट्वीट किया था। इसके बाद उनके खिलाफ लखनऊ में देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक इसी के चलते स्पंदना ने इस्तीफा दिया है। इस ट्वीट के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। सोशल मीडिया में लोगों ने कहा कि उन्होंने ऐसा करके देश का अपमान किया है।


Download Android App
Download iOS App



