कांग्रेस पार्टी के भीतर अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आज ये बात भी साफ हो गई की राहुल गांधी चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे, यानी की अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा। सीएम की रेस में सबसे आगे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम सामने आ रहा है।
हालांकि, पार्टी के कई नेताओं ने अध्यक्ष पद पर दावेदारी ठोकी है, जिसमें शशि थरूर और दिग्विजय सिंह का भी नाम शामिल है। इस पूरे चुनाव की गंभीरता को देखते हुए अब कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले पार्टी ने अपने प्रवक्ताओं को नसीहत दी है कि वो अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के खिलाफ कोई बयान नहीं दे।
अध्यक्ष बनने की रेस में गहलोत आगे
बता दें, पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं को साफ कहा कि चुनाव होने तक किसी भी उम्मीदवार पर टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। महासचिव द्वारा ये निर्देश इसलिए दिया जा रहा है, क्योंकि पिछले दिनों पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने गहलोत का खुला समर्थन करते हुए शशि थरूर पर हमला बोल दिया था।
कांग्रेस को इस बात का डर है की कही पार्टी के नेताओं द्वारा की गई टिप्पणी से जनता के बीच गलत संदेश जा सकता है। बता दें, गहलोत के अध्यक्ष बनने की ज्यादा उम्मीद है, क्योंकि वो गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाते है और उनकी नेताओं के बीच अच्छी पकड़ है।


Download Android App
Download iOS App



